search

Delhi Crime: बेटी की सहेली से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा पैरोल जंपर गिरफ्तार, 2021 से फरार था आरोपी

deltin33 2025-12-11 09:06:15 views 1251
  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मयूर विहार थाना क्षेत्र में पाक्सो एक्ट में उम्रकैद की सजा काट रहे पैरोल जंपर को क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान त्रिलोक पुरी के वाहिद खान के रूप में हुई है जो सितंबर 2021 से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित ने अपनी बेटी की 13 वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। ट्रायल के बाद, उसे 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे एक सितंबर 2021 को पैरोल मिली थी, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया था।


उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, नौ दिसंबर को हेड कांस्टेबल नितिन कुमार को आरोपित वाहिद के गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिस पर एसीपी गिरीश कौशिक की देखरेख में और इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर मंडोली जेल में भेज दिया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131