search

BRA Bihar University: अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव से मेहंदी व स्पाट फोटोग्राफी बाहर

LHC0088 2025-10-6 00:36:32 views 1319
  यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।





जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए नया इवेंट जोड़ा गया है तो एक पूर्व के इवेंट को बाहर किया गया है। वहीं फाइन आर्ट कैटेगरी में मेहंदी, स्पाट फोटोग्राफी को भी इस कैटेगरी से बाहर हुए हैं। सत्र 2025-26 के लिए डांस कैटेगरी में क्रिएटिव कोरियोग्राफी को जोड़ा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं फाइन आर्ट सेक्शन में इंस्टालेशन को बाहर किया गया है। इस प्रकार चालू सत्र के लिए होने वाली प्रतियोगिता के लिए कुल इवेंट की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुल 28 प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसकी जानकारी सभी विश्वविद्यालयों को दी गई है।



म्युजिक इवेंट्स के तहत कुल नौ प्रतियोगिता होगी। डांस इवेंट्स के तहत तीन, लिटररी इवेंट्स के तहत पांच, थिएटर इवेंट्स के तहत चार, फाइन आर्ट्स के तहत छह और कल्चरल प्रोसेशन का आयोजन होना है।  

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल का आयोजन सत्र 2025-26 के लिए फकीर मोहन यूनिवर्सिटी बालासोर ओडिशा में होगा। 27 से 31 जनवरी तक यह प्रतियोगिता होगी। इसमें शामिल होने के लिए जल्द ही बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम का गठन होगा।



सोमवार से विश्वविद्यालय और सभी कालेज खुल जाएंगे। इस आधार पर विभिन्न इवेंट्स के लिए कालेजों और छात्र-छात्राओं को मिलाकर टीम के गठन के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। यह आयोजन 10 से 14 मार्च तक होगा।

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के लिए एक विश्वविद्यालय से अधिकतम 60 सदस्यीय टीम जा सकती है। इसमें टीम मैनेजर समेत अन्य स्टाफ भी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रति व्यक्ति 3500 रुपये रजिस्ट्रेशन कराना होगा।



वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बीआरएबीयू की टीम ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में कई पदक पर कब्जा जमाया था। विश्वविद्यालय ने 23 इवेंट में हिस्सा लिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126