search
 Forgot password?
 Register now
search

Irani Cup: बीच मैदान पर यश ढुल और ठाकुर की हो गई भंयकर लड़ाई, एक-दूसरे को मारने आए खिलाड़ी- देखें Video

Chikheang 2025-10-6 01:08:47 views 1058
  यश ढुल और यश ठाकुर के बीच हुई लड़ाई





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईरानी कप में विदर्भ ने शेष भारत को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। विदर्भ की जीत में यश ढुल रोड़ा बने हुए थे जिन्हें यश ठाकुर ने आउट किया। लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच में जो हुआ वो हैरान करने वाला था। दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर लड़ बैठे और एक-दूसरे को मारने पर ऊतारू हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यश 92 रनों पर खेल रहे थे। तभी ठाकुर ने एक ऑफ स्टम्प के बाहर एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिस पर ढुल ने स्लैश कर दिया। एक समय तो लगा कि गेंद छक्के के लिए जा रही है, लेकिन थर्डमैन पर खड़े अर्थव ताइदे ने शानदार कैच लपक ढुल की बार का अंत कर दिया।


हो गई लड़ाई

जब पूरी विदर्भ की टीम जश्न मना रही थी तभी ठाकुर और ढुल के बीच में लड़ाई हो गई। इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि ठाकुर काफी गुस्से में ढुल की तरफ बढ़ रहे हैं ओर कुछ कह रहे हैं। तभी अंपायर बीच में आ जाते हैं और ठाकुर को रोक लेते हैं। इस बीच दूसरी तरफ से ढुल भी गुस्से में आ जाते हैं और कुछ कहने लगते हैं। दोनों ही खिलाड़ी काफी गुस्से में थे। विदर्भ के खिलाड़ी इस बीच ढुल को शांत करते हैं और अंपायर भी बीच-बचाव करते हैं।



अंपायर और विदर्भ की टीम के खिलाड़ी किसी तरह दोनों को भिड़ने से रोकते हैं। हालांकि, दोनों का गुस्सा शांत नहीं होता है और दोनों लगातार एक-दूसरे को गुस्से से देखते हैं। ढुल काफी गुस्से में पवेलियन लौटते हैं।



pic.twitter.com/LwuqQrd4IA— Nihari Korma (@NihariVsKorma) October 5, 2025



93 रनों से मिली जीत

शेष भारत की टीम को इस मैच में 361 रनों का टारगेट मिला था। इस स्कोर के सामने टीम 267 रनों पर ही ढेर हो गई। ढुल के अलावा मनाम सुथर ने अर्धशतक जमाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। मानव अंत तक टिके रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 113 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए। ढुल ने 117 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का मारा।



यह भी पढ़ें- Irani Cup: नहीं काम आया यश ढुल का संघर्ष, हर्ष दुबे और यश ठाकुर के दम पर विदर्भ ने तीसरी बार जीता ईरानी कप का खिताब

यह भी पढ़ें- Irani Trophy: रजत पाटीदार की कोशिश बेकार, विदर्भ ने मजबूत बढ़त के साथ कसा शिकंजा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com