search

Today Weather Alert: पूर्वाेत्तर की जेट स्ट्रीम हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, जानें-आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

deltin33 2025-12-11 13:07:12 views 929
  

पूर्वेत्तर से आने वाली हवाओं ने धनबाद में बढ़ाई ठंड।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्वाेत्तर की जेट स्ट्रीम हवाओं ने शहर की आबोहवा सर्द कर दी है। सुबह कोहरे और धुंध छाने से जहां मौसम सर्द हो गया है, वहीं रात में कनकनी बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं से न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री पर पहुंच गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगले दो दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान स्थिर रहने से रात में ठिठुरन भी बनी रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर से हिमालय में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसके असर से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि ठंड का असर बना रहेगा।
सुबह देर तक छाएगा कोहरा, दिन में साफ रहेगा मौसम

इस सप्ताह बादलों की आवाजाही की संभावना कम है। 16 दिसंबर तक सुबह कोहरा या धुंध छाने के बाद मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 से 14 दिसंबर के दौरान कोहरे का असर अधिक दिख सकता है। इस अवधि में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

अगले चार दिनों का संभावित तापमान
गुरुवार 25 09
शुक्रवार 26 10
शनिवार 26 11
रविवार 26 12
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131