search

संभल में सर्दी के सीजन में कोहरे की पहली दस्तक, मौसम विभाग ने दी कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

deltin33 2025-12-11 14:37:20 views 1071
  

संभल में सर्दी के मौसम में कोहरे ने दस्तक दे दी है



जागरण सवाददाता, संभल। गुरुवार की सुबह शहर का मिजाज एकदम बदला हुआ था। क्योंकि सर्दी के सीजन में कोहरे ने पहली दस्तक दे दी है।

पूरा शहर कोहरे की चादर से ढका हुआ है। ऐसी स्थिति में सर्दी भी बढ़ी है। लोग रजाई और कंबलों से निकलने से भी कतरा रहे हैं। शहर में अब लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

हालांकि इस कोहरे की दस्तक से किसानों में खुशी है। क्योंकि गेहूं आदि फसलों को इस कोहरे से काफी लाभ पहुंचेगा। उधर, कोहरा आने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

वाहन चालक दिन में ही लाइट जला कर जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह घना कोहरा छाने और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- एक चूहे के कारण घर जलकर हुआ राख...हुआ दो लाख का नुकसान, यूपी में सामने आया हैरान करने वाला मामला
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131