search

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इंडिगो का संकट जारी, 8 फ्लाइट्स रद; दिल्ली का किराया 24 हजार पार

Chikheang 2025-12-11 14:37:39 views 1244
  

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इंडिगो का संकट जारी



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पिछले एक सप्ताह से इंडिगो के बड़े परिचालन संकट के कारण भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) पर उड़ान सेवाएं लगातार बाधित हो रही हैं। गुरुवार सुबह तक राजधानी से निर्धारित आठ उड़ानें रद्द कर दी गई जबकि साल के अंत में महंगी टिकटों से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार के लिए भुवनेश्वर–कोलकाता, भुवनेश्वर–देहरादून, भुवनेश्वर–चेन्नई, भुवनेश्वर–गोवा, भुवनेश्वर–मुंबई, भुवनेश्वर–बेंगलुरु, भुवनेश्वर–हैदराबाद और भुवनेश्वर–नई दिल्ली रूट की उड़ानें दिनभर के लिए रद्द की गईं हैं।
24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित

एयरपोर्ट ने प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया है। यात्री संचालन, प्रक्रियाओं और री-शेड्यूलिंग विकल्पों की सही जानकारी के लिए 8280749239 पर संपर्क कर सकते हैं।

एयरपोर्ट निदेशक प्रसन्न प्रधान ने कहा कि नियंत्रण कक्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सेवाएं सामान्य नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि एयरलाइन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और जिन उड़ानों का संचालन हो रहा है उनमें देरी को न्यूनतम रखा जा सके।
महंगे किराए से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

उड़ान व्यवधान ऐसे समय में सामने आए हैं जब भुवनेश्वर से प्रमुख घरेलू रूट्स पर साल के अंत में किराए असामान्य रूप से अधिक हैं। आज सुबह तक 11 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच टिकट कीमतें इस प्रकार थीं।

  • भुवनेश्वर–कोलकाता: 11,300 से 16,000 रुपए  
  • भुवनेश्वर–नई दिल्ली: 15,800 से 23,900 रुपए  
  • भुवनेश्वर–हैदराबाद: 9,900 से 15,100 रुपए  
  • भुवनेश्वर–बेंगलुरु: 11,400 से 20,400 रुपए
  • भुवनेश्वर–पुणे: 16,400 से 26,100 रुपए  

उड़ान रद्दीकरण और लापता सामान

सप्ताह की शुरुआत अचानक उड़ान रद्द होने और इंडिगो काउंटर पर सामान प्रबंधन में गड़बड़ियों की शिकायतों से हुई। कई यात्रियों ने लंबा इंतजार, आखिरी समय में उड़ान रद्द होने और पिछली यात्राओं के सामान का पता लगाने में कठिनाई होने की शिकायत की।

भुवनेश्वर–हैदराबाद–भुवनेश्वर रूट से यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि उनकी वापसी उड़ान के बाद सामान उन्हें नहीं मिला, जिससे उन्हें बार-बार काउंटर का चक्कर लगाना पड़ा।
स्थिति पर निगरानी रख रहे एयरपोर्ट अधिकारी

बीपीआईए अधिकारियों ने बताया कि वे लगातार इंडिगो से संपर्क में हैं, कतारों को प्रबंधित कर रहे हैं, मिस्ड कनेक्शन वाले यात्रियों की मदद कर रहे हैं और यात्रियों को सलाह दे रहे हैं कि वे एयरपोर्ट आने से पहले उड़ान की स्थिति अवश्य जांचें।

प्रस्थान और आगमन दोनों क्षेत्रों में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है ताकि जानकारी का प्रवाह बाधित न हो। नवीनतम रद्दीकरण और व्यवधानों पर इंडिगो से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244