search

Banke Bihari Mandir; दर्शन करने में रहेगी अब आसानी, भीड़ नियंत्रण को रेलिंग लगाने की तैयारी

deltin33 2025-12-11 15:07:27 views 1071
  

बांकेबिहारी मंदिर।  



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए बुधवार को आइआइटी रुड़की के इंजीनियरों की टीम ने सर्वे किया है।

टीम ने सर्वे मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति द्वारा बताए गए तथा विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार डिजाइन के आधार पर ही किया है।

महिला-पुरुषों के लिए अलग-रेलिंग से निकालने की व्यवस्था के साथ वीआइपी व दिव्यांगों के लिए अलग रेलिंग बनाई जाएगी। ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं को भी सहूलियत भरे दर्शन संभव हो सकें।

डिजाइन के अनुसार मंंदिर में गेट संख्या दो व तीन से ही श्रद्धालुओं को रेलिंग में होकर प्रवेश मिलेग। गेट संख्या दो में एक रेलिंग वीआइपी के लिए रखी जाएगी। जबकि गेट संख्या पांच से दिव्यांगों को प्रवेश दिलाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनके निकास की व्यवस्था गेट संख्या चार से की गई है। गेट संख्या तीन से मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु गेट संख्या चार व गेट संख्या दो से पहुंचने वाले श्रद्धालु गेट संख्या एक से बाहर निकलेंगे।

रेलिंग मंदिर प्रांगण में ढाई मीटर के दायरे में छह कतारों की होगी। जहां से गर्भगृह में रहने के दौरान भी ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को आराम से हो सकें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131