search
 Forgot password?
 Register now
search

शादी की खुशियां मातम में बदलीं...औरैया में बहन के घर शादी में आए भाई का फांसी के फंदे से लटका मिला शव

LHC0088 2025-12-11 20:37:10 views 1077
  

रोती बिलखतीं महिलाएं।  



संवाद सूत्र, जागरण औरैया। बहन के घर शादी में शामिल होने आए भाई का शव बाग में एक पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला। चार दिन पहले युवक इटावा से आया था। जहां ईंट-भट्ठे पर काम करता था। गुरुवार को बदायूं जिले में बरात जानी थी। घटना की वजह से खुशियां आंसूओं में बदल गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला गांव नगला मारवाड़ी कुकरकाट का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया। गांव नगला मारवाड़ी कुकरकाट निवासी 58 वर्षीय बाबूलाल परिवार के साथ इटावा जिले के एक ईंट भट्टे पर निकासी का कार्य करता था।

स्वजन ने बताया कि बाबूलाल की बहन की शादी नगला मारवाड़ी में हुई थी। करीब 25 वर्ष पूर्व बाबूलाल नगला मारवाड़ी में बसा था। बहन के परिवार में शादी होने के चलते बदायूं में ब्याही उसकी चार बेटियां दामाद और बिधूना में ब्याही पांचवीं बेटी-दामाद नगला मारवाड़ी आए हुए थे।

जिन्हें विदाई देने के लिए और बरात में जाने के लिए कपड़े आदि की खरीदारी के लिए बाबूलाल के पास पैसों का इंतजाम नहीं था। जिसकी वजह से बाबूलाल परेशान था। उसने गांव व पड़ोस के गांव में लोगों से पैसे उधार मांगे। कोई इंतजाम नहीं हुआ। लोगों में यह भी चर्चा रही कि वह शराब पीने का आदी था।

जिस वजह से पैसे की समस्या बनी रहती थी। उधारी देने में भी लोग कतराते थे। वह बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। रात में वापस नहीं आया। स्वजन तलाश रहे थे।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव गांव के उत्तर दिशा में स्थित कुकरकाट निवासी रामलखन के बाग में पेड़ से लटका मिला। उमरैन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह ने बताया कि जानकारी पर घटनास्थल पर जांच की गई।

स्वजन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बाबूलाल की पत्नी माया समेत उसकी बेटियों व अन्य स्वजन का हाल बेहाल रहा। बरात में महज बीस लोग गए। बाकी सभी गांव में ही रुक गए।

यह भी पढ़ें- \“अब नहीं सह सकता\“...दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले बनाया वीडियो
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com