search

यूपी में कोहरे की घनी चादर, हाईवे पर रेंगे वाहन; पारा भी सात डिग्री पर पहुंचा

LHC0088 2025-12-11 21:37:34 views 1180
  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। दो दिन से बढ़ रही गलन के बीच गुरुवार सुबह कोहरे की घनी चादर छा गई, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। जिस कारण हाईवे पर वाहनों को धीमी गति में चलना पड़ा। नौ बजे के बाद धूप निकली। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले तीन दिन से पारा लागतार नीचे गिर रहा है। गुरुवार को यह सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घना कोहरा छाने के कारण शहर के बाहरी क्षेत्रों व हाईवे पर दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ा।

गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग के विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने बताया की हवा का रुख पुरवा होने के कारण कोहरा पड़ रहा है। उन्होंने बताया की अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्के बादल भी छाए रहेंगे। फसलों के लिए यह लाभदायक होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126