search

तालाब में उतराता मिला दो दिनों से लापता श्रमिक का शव, मौत के कारणों की पड़ताल कर रही पुलिस

deltin33 2025-12-11 21:37:44 views 1266
  



जागरण संवाददाता, गोंडा। दो दिन से लापता श्रमिक का गांव के बाहर तालाब में शव उतराता मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौड़िया के बनगाई गांव निवासी सुरेश कनौजिया घर से दो दिन पहले सब्जी लाने की बात कहकर बाजार गए थे। शाम को घर वापस न आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू किया लेकिन, उनका कहीं पता नहीं चल पाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसार कर उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को सुबह गांव के बाहर तालाब किनारे उसका शव दिखाई दिया। आधा शरीर में पानी में डूबा था और आधा शरीर बाहर उतरा रहा था। मृतक की पत्नी मीरा देवी ने पुलिस को जानकारी दी।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुश मोहम्मद व आर्यनगर चौकी के प्रभारी अरुण द्विवेदी व उप निरीक्षक अमरजीत सोनकर ने घटना स्थल का मुआयना किया। युवक के बारे में जानकारी हासिल की।

मृतक सुरेश मजदूरी करता था। उसकी पत्नी मीरा समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर हाल बेहाल है। उसके दो पुत्र वीरेंद्र व शिवा हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131