search
 Forgot password?
 Register now
search

समोसा-बिरयानी सब रह गए पीछे! 2025 में भारतीयों ने गूगल पर जमकर सर्च की ये सफेद डिश, देखें पूरी लिस्ट

Chikheang 2025-12-11 23:34:51 views 1257
  

2025 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की ये रेसिपीज (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देखते ही देखते साल 2025 भी बीतने वाला है और कुछ ही दिनों में नया साल दस्तक देने को तैयार है। यह साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। देश-दुनिया में कई सारी घटनाएं हुईं। इसी बीच अब साल खत्म होने से पहले गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फिल्मस्टार से लेकर घूमने की जगह तक, अपने देश में इस साल लोगों ने गूगल पर काफी कुछ सर्च किया। इसी क्रम में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स और डिशेज के बारे में, जिनके नाम इंडिया में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। आइए जानते हैं गूगल पर खोजी गईं टॉप 10 रेसिपीज-  
इडली

इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई डिश की लिस्ट में पहला नाम साउथ इंडिया की मशहूर इडली का है। फर्मेंटेड चावल और उड़द दाल के घोल से तैयार यह डिश अब देश के कई हिस्सों पसंद की जाती है और लोग इसे अक्सर चटनी या सांभर के साथ खाते हैं।
पोर्नस्टार मार्टिनी

यह एक तरह का कॉकटेल है, जिसे वोडका और पैशनफ्रूट प्यूरी या लिकर मिलाया जाता है। इसे आमतौर पर स्पार्कलिंग वाइन के एक शॉट के साथ सर्व किया जाता है। इस साल सर्च लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर रहा है।  
ठेकुआ

साल 2025 में सर्च किए गए व्यंजनों की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बिहार का फेमस ठेकुआ रहा। इसे मुख्य रूप से बिहार और झारखंड में छठ के मौके पर बनाया जाता है, जिसे गेहूं के आटे और गुड़ से बनाया जाता है।  
उगादी पचड़ी

इस डिश को इस साल पांचवे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह तेलुगु नव वर्ष उगादी पर खाई जाने वाली एक विशेष तरह की मिठाई होती है। इसे नीम, गुड़, इमली और कच्चे आम को मिलाकर बनाया जाता है।
चुकंदर कांजी

गूगल की सर्च लिस्ट में चुकंदर कांजी की छटवा स्थान मिला। यह उत्तर भारत का एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जिसे चुकंदर को सरसों और पानी में भिगोकर बनाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है और यह प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है।
तिरुवथिराई काली

यह तिरुवथिराई त्योहार के दौरान बनाया जाने वाला तमिलनाडु का एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे इस साल लोगों ने काफी सर्च किया। टॉप 10 की इस लिस्ट में इसे सातवां नंबर मिला है। इसे गुड़ के साथ पके हुए बाजरे या टूटे हुए चावल से तैयार किया जाता है और इसमें इलायची का स्वाद डाला जाता है।
यॉर्कशायर पुडिंग

इंडिया में सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यंजनों में यॉर्कशायर पुडिंग का नाम आठवें नंबर पर है। यह एक क्लासिक ब्रिटिश साइड डिश है, जिसे अंडे, मैदा और दूध या पानी के घोल से बनाया जाता है। इसे आमतौर पर यूके में पारंपरिक संडे रोस्ट के हिस्से के रूप में सर्व किया जाता है।
गोंद कतीरा

हालांकि, यह कोई डिश नहीं है, बल्कि एक सामग्री है, लेकिन फिर भी लोगों ने इस साल गोंद कतीरा काफी ज्यादा सर्च किया। इस लिस्ट में यह नौवें नंबर पर है। यह वास्तव में ट्रैगाकैंथ नामक खाने लायक एक नेचुरल गोंद है, जिसे डिंक्स और मिठाइयों में भिगोकर जेली की तरह इस्तेमाल करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसे आमतौर पर गर्मियों के कई तरह की ड्रिंक्स में मिलाया जाता है।
कोलुकट्टई

इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यंजनों की लिस्ट में कोलुकट्टई का दसवें नंबर पर रहा। यह दक्षिण भारतीय स्टीम्ड पकौड़ी चावल के आटे से बनाई जाती है और इसके मीठे और नमकीन दोनों प्रकार होते हैं। यह विशेष रूप से विनायक चतुर्थी जैसे त्योहारों के दौरान लोकप्रिय होता है।

यह भी पढ़ें- इंडिगो से एअर इंडिया तक, 2025 में भारत की एयरलाइंस का पूरा रिपोर्ट कार्ड

यह भी पढ़ें- ट्रैवलर्स ने चुने 2025 के टॉप 10 देश, न्यू ईयर पर घूमने के लिए हैं ये परफेक्ट डेस्टिनेशन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com