search

दादरी: बरात चढ़त में हर्ष फायरिंग में छात्र को लगी गोली, दूल्हे समेत सात पर FIR; 11 दिन में दूसरी घटना

deltin33 2025-12-12 02:07:01 views 1259
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



संस जागरण, दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र में बरात चढ़त में 11 दिन के अंदर हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई है। हर्ष फायरिंग में पैर में गोली लगने से कक्षा 11वीं का छात्र घायल हो गया। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना को स्वत: संज्ञान लेकर दूल्हे और उसके पिता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया

नरौली गांव निवासी अजीत नागर की बेटी की बुधवार रात लोनी के मेवला भट्टी गांव से बरात आई थी। शादी के दौरान दूल्हे निखिल बैसला की चढ़त में एक युवक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। नरौली निवासी सत्ते का 16 वर्षीय पुत्र तनिष्क उर्फ कालू भी चढ़त देख रहा था। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली तनिष्क के पैर में जा लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। छात्र को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लाइसेंसी या अवैध असलहा से फायरिंग की?

स्वजन का कहना है कि गोली पैर की हड्डी में फंसी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरातियों की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपित दूल्हे का करीबी बताया जा रहा है। एसीपी दादरी अजीत कुमार ने बताया दूल्हे निखिल और उसके पिता समेत सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के वीडियो से आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लाइसेंसी या अवैध असलहा से फायरिंग की गई, यह भी पता लगाया जा रहा है।
कई राउंड फायरिंग की चर्चा

ग्रामीणों का कहना है कि चढ़त के दौरान आरोपित युवक ने कई राउंड फायरिंग की थी। चढ़त शुरू होने के बाद से ही आरोपित लगातार फायरिंग करता रहा। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया। शुरू में ही उसे रोक दिया जाता तो घटना नहीं होती। इससे पहले इसी कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू गांव में भी 30 नवंबर को बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय कृष के सिर में गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत की बात रही कि 10 दिन बाद वह डिस्चार्ज होकर घर पहुंचा।
पहले कब-कब हुए हर्ष फायरिंग के मामले

  • 30 नवंबर 2025: जारचा कोतवाली क्षेत्र के नगला चमरू में बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग से 10 वर्षीय कृष घायल।
  • 16 फरवरी 2025: नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अगाहपुर गांव में हर्ष फायरिंग में मकान की तीसरी मंजिल पर पिता विकास की गोद में ढाई साल के बच्चे अंश की गोली लगने से मौत।
  • 5 दिसंबर 2024: नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव स्थित बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में बीबीए छात्र ने हर्ष फायरिंग की।
  • 29 फरवरी 2024: ग्रेटर नोएडा रबूपुरा के खेरली भाउ गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग होने से एक युवक घायल हो गया था।
  • 22 अप्रैल 2023: जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर में बच्चे के नामकरण संस्कार में हर्ष फायरिंग से सीने में गोली लगने से रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की मौत हो गई थी।


यह भी पढ़ें- नोएडा में Asian Paints के CEO और मैनेजर समेत पांच पर एफआईआर, डीलरशिप देने के नाम पर की धोखाधड़ी!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131