search

यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्ट्री में ट्राली से गिरने से घायल अधेड़ की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

LHC0088 2025-12-12 03:07:27 views 958
  

यमुनानगर: प्लाइवुड फैक्ट्री में ट्राली से गिरने से अधेड़ की मौत



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जोडियो स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में कार्य करते समय ट्राली से गिरने से घायल अधेड़ की वीरवार को मौत हो गई। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दी गई थी। इस बीच हालत बिगड़ने पर अधेड़ को दोबारा अस्पताल में दाखिल कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को अपने साथ ले गए। गांव गधौली निवासी पंकज ने बताया कि उसके पिता 58 वर्षीय केहर सिंह जोडियो में प्लाइवुड फैक्ट्री में कार्य करते थे। मंगलवार को उसके पिता ट्रैक्टर-ट्राली पर प्लाई लेकर जाते हुए गिर गए थे।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी टांग में भी फ्रेक्चर हुआ। पिता को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी टांग में प्लास्टर हुआ। जिसके बाद छुट्टी दे दी। इसके बाद से वह घर पर थे। वीरवार को पिता की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126