search

Uttarakhand: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने अजय माकन से की मुलाकात, 2027 चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

Chikheang 2025-12-12 03:38:05 views 768
  

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य अजय माकन से दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुलाकात की।



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य अजय माकन से दिल्ली में मुलाकात की। गोदियाल ने उनके साथ राज्य के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गोदियाल ने राज्य में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति व तैयारियों को लेकर भी उनकी राय ली। साथ ही राज्य स्तर पर चुनावी रणनीति पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अजय माकन ने गोदियाल को सलाह दी कि पार्टी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाए और बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संवाद करे।

सरकार की खामियों को जनता की बीच जाकर ही समझ जा सकता है। विशेषकर महिलाओं के साथ महिला कांग्रेस अधिक से अधिक संवाद स्थापित करे। इसी प्रकार युवाओं की समस्याओं को युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ प्रमुखता से उठाएं। जनता से संवाद का इंतजार नहीं किया जाए अभी से संवाद शुरू करने से जनता के मुद्दों को समझने में कांग्रेस को पर्याप्त समय मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष, हरक और प्रीतम को भी दी अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल पहुंचे उत्तराखंड, भव्‍य स्‍वागत; आज संभालेंगे कार्यभार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244