7 IAS और एक PCS अफसर का तबादला। सांकेतिक फोटो
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी करके आज शाम को सात आईएएस और एक पीसीएस अफसर का तबादला कर दिया है। इसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक विभाग लगाया गया है।
मनवेश सिंह सिद्धू को उनके पुराने विभागों के साथ साथ उन्हें रोपड़ मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अरुण सेखड़ी जिनके पास फिरोजपुर और जालंधर के मंडल के आयुक्त का चार्ज था से अब जालंधर का चार्ज लेकर फरीदकोट का चार्ज दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मनजीत सिंह बराड़ स्थानीय निकाय विभाग के सचिव होंगे। रामवीर सिंह को उनके पुराने विभागों के साथ साथ अब जालंधर मंडल का चार्ज दिया गया है। रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब पूंजी प्रोत्साहन ब्यूरो के साथ साथ अतिरिक्त सचिव प्रवासी भारतीय मामले विभाग का चार्ज दिया गया है।
सोनम को उनके पुराने विभाग के साथ साथ संयुक्त आयुक्त नगर निगम पटियाला का चार्ज दिया गया है। पीसीएस अफसर जगदीप सहगल को संयुक्त सचिव स्थानीय सरकार और अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टरपंजाब लघु उद्योग व निर्यात निगम लगाया गया है। |
|