search

उत्‍तराखंड में शर्मनाक मामला, आठ साल की बच्ची के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

deltin33 2025-10-6 02:36:23 views 1288
  आठ साल की बच्ची के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म। प्रतीकात्‍मक





जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने का काम करता है। वह एक मकान में किराये पर स्वजनों के साथ रहता है। तीस सितंबर को वह अपने काम से बाहर गया था। पत्नी भी किसी काम से घर से बाहर चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



आठ साल की पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान मकान मालिक ने बेटी को बहला- फुसलाया उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह घर वापस लौटा तो पुत्री ने जानकारी दी।

मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक आरती कालूड़ा को सौंपी गई। पुलिस ने मामले में आरोपित 50 वर्षीय मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131