search

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई आज

LHC0088 2025-12-12 08:05:54 views 886
  



विधि संवाददाता, प्रयागराज। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को होगी। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकलपीठ यह मामला सुनेगी। पिछली सुनवाई सात नवंबर को हुई थी। वाद संख्या चार में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि वह संशोधन प्रार्थना पत्र देंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनका दावा है कि विवादित भूमि पर खड़ा ढांचा अभिलेख विहीन और वैधानिक आधार से रहित है। वुजुखाने के नीचे दबाई गई प्राचीन मूर्तियां, रिकार्ड में ईदगाह का नाम न होने स्पष्ट है कि विवादित भूमि मूल श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ही है।

वाद में पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महराज का नाम भी सम्मिलित किया जा रहा है। वह जन्मभूमि से जुड़ी धार्मिक परंपरा, स्मृतियां और संरक्षित साक्ष्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी रखते हैं। इसलिए आध्यात्मिक साक्ष्यदाता होंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126