search

श्रीनगर में मानइस 2°C, हिमाचल में जम गए झरने; दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

LHC0088 2025-12-12 10:36:59 views 1116
  

कश्मीर में कई स्थानों पर तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना लगते ही देश के ज्यादातर हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। ठंड तेजी से पैर पसार रही है। कई राज्यों में आज भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित लगभग 15 राज्यों के लिए गंभीर ठंड और घने कोहरे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। कश्मीर में कई स्थानों पर तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है तो हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है और कई जगह सामान्य से नीचे पहुंच गया है। जनजातीय जिलों लाहुल स्पीति और किन्नौर में तापमान शून्य से काफी नीचे जाने से प्राकृतिक जल स्त्रोत जम गए हैं।

कश्मीर में गुरुवार सुबह कई हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। सबसे कम तापमान जोजि ला दर्रे पर दर्ज किया, जहां तापमान -18.0 डिग्री रिकॉर्ड किया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। जम्मू संभाग में भद्रवाह में सबसे कम 1.4 न्यूनतम तापमान रहा।
कश्मीर में  पेड़ों पर बर्फ की परतें जम गई

कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में पेड़ों पर बर्फ की परतें जम गई हैं। पानी के स्त्रोत भी आंशिक रूप से जम गए हैं। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है।
पंजाब में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

पंजाब में फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में 6.9 तो हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में सीकर का फतेहपुर चार डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
ओडिशा में आम जिंदगी बुरी तरह प्रभावित

ओडिशा के कुछ हिस्सों में ठंड की वजह से आम जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई। राज्य के 30 में से 11 जिलों में कम से कम 15 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। कोरापुट जिले के हिल स्टेशन सेमिलिगुडा में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126