search

राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्धारित की जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव की तारीख, सभी 30 जिप सदस्यों को भेजी गई जानकारी

Chikheang 2025-12-12 10:37:03 views 1274
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव 29 दिसंबर को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि घोषित कर जिला प्रशासन को भेज दिया है। चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही सभी 30 सदस्यों को जानकारी भेज दी गई है। जिलाधिकारी चुनाव कराएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव 29 दिसंबर को होगा। सभी सदस्यों को इसकी जानकारी भेज दी गई है। चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार और विपिन कुमार मंडल चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

अनंत कुमार ने 22 पार्षदों का समर्थन होने की बात कह रहे हैं। वहीं विपिन कुमार मंडल पर्याप्त समर्थन की बात कह रहे हैं। यह तो 29 दिसंबर को पता चलेगा कि अध्यक्ष का ताज किसके सिर बंधेगा। दोनों ही खेमा अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार के विधायक बनने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हुआ है।
जिला परिषद अध्यक्ष का पद खाली

पिछले 15 दिनों से जिला परिषद अध्यक्ष का पद खाली है। जिला परिषद अध्यक्ष का पद खाली होने के बाद से उपाध्यक्ष ने प्रभार से संबंधित पत्र जिलाधिकारी और जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर अभी तक नहीं बैठे हैं। अध्यक्ष का पद खाली रहने की वजह से जिला परिषद में कई कार्य ठप पड़े हैं। पार्षदों में आक्रोश व्याप्त है।

उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को उपाध्यक्ष अध्यक्ष का प्रभार ले सकते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने विधायक बनने के बाद 27 नवंबर को त्यागपत्र दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद उपाध्यक्ष को प्रभार मिलना था, लेकिन विभाग के स्तर पर बताया गया कि त्यागपत्र देने के बाद सात दिनों तक इंतजार किया जाता है। इसके पीछे तर्क है कि कहीं अध्यक्ष के द्वारा त्यागपत्र वापस तो नहीं ले लिया जाएगा।

उपाध्यक्ष को सात दिनों तक इंतजार करने के लिए कहा गया। बताया गया था कि त्यागपत्र के सातवें दिन राज्य निर्वाचन आयोग को अध्यक्ष पद खाली होने की सूचना भेजी जाएगी। त्यागपत्र के सात दिनों बाद राज्य निर्वाचन आयोग को पद खाली होने की जानकारी भेजी गई थी। जिला परिषद का कार्यकाल एक वर्ष से भी कम समय बचा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244