search

Bihar Weather Today: पटना सहित कई जिलों का लुढ़का पारा, कोहरे का भी कहर; पढ़ें IMD का अलर्ट

LHC0088 2025-12-12 12:06:29 views 925
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखाना शुरू किया है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश के सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। तीन दिनों बाद न्यूनतम व पांच दिनों बाद अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ हल्की कनकनी का असर रहेगा।

गुरुवार को मधेपुरा को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.0 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना सहित 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस एवं 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य के भागलपुर जिले के सबौर, जीरादेई, औरंगाबाद, शेखपुरा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

गुरुवार को तीन सौ मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 8.3 -13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह में कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने के साथ लोगों को ठंड से राहत मिली।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकमत तापमान 24.8 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126