search

सांसद रवि किशन ने संसद में कानून के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया, सरकार से कार्रवाई की मांग

Chikheang 2025-12-12 14:37:12 views 1267
  

सांसद रवि किशन। सौ- इंटरनेट मीडिया  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को सांसद रवि किशन ने शून्यकाल के दौरान देश में कानून के बढ़ते दुरुपयोग और फर्जी मुक़दमों की समस्या को गंभीरता से उठाया।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से अनेक कानून बनाए गए, लेकिन समय के साथ इनका दुरुपयोग बड़े पैमाने पर बढ़ा है, जो न्याय व्यवस्था और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सांसद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर हस्तक्षेप के बावजूद झूठे मुक़दमों की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि फ़र्जी मुक़दमे अदालतों पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं और इसके चलते निर्दोष नागरिकों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने MP शिक्षा परिषद के प्रमुखों के साथ की बैठक, बोले- शताब्दी वर्ष तक हो 100 संस्थाओं का संचालन

कई बार पूरा परिवार भी इसके दुष्प्रभावों की जद में आ जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसी भी जनकल्याणकारी कानून का दुरुपयोग कर झूठा मुक़दमा दर्ज कराने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन मामलों में जांच एजेंसियां फ़र्जी आरोपों को सिद्ध करने में असफल रहती हैं, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244