search

महिला कांस्टेबल को पति ने पिलाया सेनेटाइजर, जेठ ने तमंचे के बल पर किया गंदा काम, मामला दर्ज

deltin33 2025-12-12 15:07:07 views 1257
  



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला कांस्टेबल को बीसलपुर में तैनात उसका सिपाही पति लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। मेरठ जिले के थाना खरखौंदा क्षेंत्र की महिला कांस्टेबल को ससुराल वालों ने पहले सेनेटाइर पिलाकर मारने की कोशिश की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस घटना के एक माह बाद उसके जेठ ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया, जिसकी प्राथमिकी मेरठ में पंजीकृत है। महिला कांस्टेबल के शिकायती पत्र के आधार पर सात दिसंबर को दहेजलोभी पति सहित ससुराल के अन्य लाेगों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी पंजीकृत कराई। मामले की जांच चल रही है।

महिला कांस्टेबल ने सात दिसंबर को पंजीकृत कराई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा कि उसका विवाह 26 जनवरी 2023 को जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव के निवासी सिपाही के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने भरपूर दान दहेज और चार पहिया गाड़ी भी दी थी, लेकिन पति, सास, ससुर, दोनों जेठ और दोनों जेठानी संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार एक स्कार्पियो कार की मांग कर रहे थे।

मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। पांच सितंबर 2024 को विवाहिता ने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपितों ने मिलकर उसको सेनेटाइजर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

विवाहिता ने मेरठ के निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया, लेकिन दोबारा इस तरह की घटना न होने की हिदायत देकर फिर से ससुराल रहने लगी। इसके बाद जेठ ने पांच अक्टूबर को मेरठ में स्थित ससुराल में छेड़छाड़ करने के साथ ही तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया, जिसकी प्राथमिकी आरोपित जेठ के विरुद्ध मेरठ जिले के थाना खरखौंदा में दर्ज कराया।

इसके बाद महिला कांस्टेबल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


महिला कांस्टेबल के शिकायती पत्र बीसलपुर में तैनात सिपाही के विरुद्ध की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

-अभिषेक यादव, एसपी पीलीभीत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131