search

शैक्षणिक संस्थान के परिसर में टावर पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आत्महत्या का शक

deltin33 2025-12-12 17:07:21 views 1244
  

टावर पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्थित एक क्षेत्रीय शैक्षणिक संस्थान के परिसर में शुक्रवार सुबह 33 केवी इलेक्ट्रिक टावर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

स्थानीय लोगों ने जब टावर पर लटकता हुआ शव देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।सूचना मिलते ही आयुक्तालय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।बाद में उसे आगे की जांच के लिए कैपिटल अस्पताल भेजा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मृतक की पहचान अब तक नहीं

अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मौत कैसे हुई—यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी तरह की साज़िश—इसकी जांच जारी है।

पुलिस और अस्पताल प्रशासन मिलकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वहीं, जांच में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया है।
शव को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा

फायर अधिकारी मानस बेहेरा ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल भेजा। व्यक्ति टावर पर लटका मिला था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष होगी। पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है और शहर में हाई-वोल्टेज प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131