search
 Forgot password?
 Register now
search

नीता अंबानी के Antilia का अनोखा रहस्य; दीवारों पर AC नहीं, लेकिन फिर भी अंदर कैसे गिरती है बर्फ?

cy520520 2025-12-12 17:07:24 views 1239
  

15,000 करोड़ के \“एंटीलिया\“ में नहीं लगा है एक भी AC? (Picture Courtesy: Instagram)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर अंबानी परिवार की बात करें, तो उनके घर Antilia की बात भी करनी ही पड़ेगी। मुंबई की Altamount Road पर खड़ा Antilia सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे महंगी निजी रिहाइशों में से एक है, जिसकी कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये  बताई जाती है। अपने कमाल के आर्किटेक्चर और आसमान छूती ऊंचाई के कारण यह अक्सर चर्चा में आता रहता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऐसे में अक्सर सोशल मीडिया पर Antilia के बारे में सुनने को मिलता है कि इसमें कोई एयर कंडीशनर नहीं है। सुनकर ही अजीब लगता है, नहीं? दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में शामिल व्यक्ति के घर में AC नहीं है, ऐसा कैसे हो सकता है? दरअसल, इसका जवाब काफी दिलचस्प है। आइए जानें इस बारे में।  

  

(Picture Courtesy: Instagram)
AC नहीं, लेकिन हवा ठंडी कैसे रहती है?

सोशल मीडिया पर सालों से चर्चा है कि Antilia में एयर-कंडीशनर नहीं है। हकीकत यह है कि घर की दीवारों पर आपको वो आम outdoor AC units नहीं दिखेंगे, जो आमतौर पर इमारतों में लगे रहते हैं। इसकी वजह सादगी नहीं, बल्कि बेहद बारीक प्लानिंग है।

Antilia में एक हाई-टेक सेंट्रलाइज्ड क्लाइमेट सिस्टम लगा है, जो पूरे घर का तापमान नियंत्रित करता है। यह सिस्टम खास तौर पर घर के इंटीरियर जैसे कि महंगा संगमरमर, फूलों की सजावट और लकड़ी के काम को सुरक्षित रखने के लिए सेट किया गया है।

यानी, यहां ठंडक इंसानों की पसंद से ज्यादा घर की सुंदरता और चीजों की जरूरत के आधार पर तय होती है। इसी वजह से यहां तापमान ‘डिजाइन’ के हिसाब से फिक्स रहता है।
नीता अंबानी ने क्यों चुना 27वां फ्लोर?

लोगों ने हमेशा सोचा कि Antilia की 27वीं मंजिल पर रहना लग्जरी या वास्तु की वजह से है, लेकिन नीता अंबानी का जवाब बिल्कुल अलग है। इस ऊंचाई पर सूरज की रोशनी बिना रुकावट घर में आती है, समुद्री हवा सीधे घर तक पहुंचती है और नीचे के शहर का शोर लगभग गायब हो जाता है। नीता अंबानी चाहती थीं कि उनका घर ‘स्काई-स्क्रेपर’ नहीं, बल्कि एक फैमिली होम हो। इसलिए उन्होंने वह ऊंचाई चुनी जहां प्रकृति सबसे करीब महसूस होती है।

  

(Picture Courtesy: Instagram)
कौन रहता है इस ‘Sky Home’ में?

27वें फ्लोर पर मुकेश और नीता अंबानी के साथ परिवार के बाकी सदस्य भी रहते हैं-

आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और उनके बच्चे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

यह हिस्सा बेहद निजी है, जहां सिर्फ परिवार और उनके करीबी लोग ही पहुंच सकते हैं।

  

(Picture Courtesy: Instagram)
Antilia की सबसे अनोखी खासियत मुंबई में गिरती बर्फ

अगर आपको लगता है कि बिना AC के घर ठंडा रखना ही खासियत है, तो रुकिए Antilia में एक ऐसा कमरा भी है जहां बर्फ गिरती है। दरअसल, मुंबई का तापमान कैसा है, यह तो आप जानते ही हैं। ऐसे में यह काफी हैरान करने वाला है कि वहां बनी एक इमारत में बर्फ भी गिरती है। Antilia में Snow Room में नकली बर्फ गिरती है। इस कमरे में तापमान शून्य से नीचे रखा जाता है, ताकि परिवार चाहें तो किसी भी दिन मुंबई की गर्मी से निकलकर ‘घर में ही स्विट्जरलैंड’ का मजा ले सकें।
और क्या-क्या है इस आलीशान घर में?

Antilia में स्नो रूम के अलावा, शानदार बॉलरूम, प्राइवेट थिएटर, स्पा, सैलून, कई फ्लोर पर फैले गार्डन, मंदिर, स्विमिंग पूल, 3 हेलिपैड और एक प्राइवेट आइस-क्रिम पार्लर भी हैं। ये सब मिलकर Antilia को सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक जीता-जागता लग्जरी एक्सपीरिएंस बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- नीता अंबानी के पास ₹200 करोड़ की खास ज्वेलरी, शाहजहां से है कनेक्शन; हीरे समेत जड़े हैं ये रत्न


यह भी पढ़ें- Nita Ambani के हर्मीस बैग पर क्यों लिखा है \“AKPV\“? ऑक्शन में दिखा नाती-पोतों के लिए दादी का खास प्रेम
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com