search
 Forgot password?
 Register now
search

मोहन सरकार के दो साल... सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- माओवाद को खत्म किया, नदी जोड़ो परियोजना से नया युग शुरू

cy520520 2025-12-12 18:37:38 views 1059
  

पत्रकारवार्ता में सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव।



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के आज दो साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें स्वयं सीएम के अलावा डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सरकार की उपब्धियों की जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
समीक्षा के साथ लक्ष्य भी तय किया

इस मौके पर मुख्यमंत्री दो वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि हमने दो साल की समीक्षा की और आगामी तीन वर्ष के कार्यों का लक्ष्य तय किया है। हमने तय किया कि मंत्री विभागवार प्रेजेंटेशन दे। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सबसे बड़ी प्रॉब्लम थी। 35 साल पुरानी माओवाद की चुनौती से निपटने का केंद्रीय गृह मंत्री ने लक्ष्य तय किया। इसके बाद मंडला, बालाघाट, डिंडोरी लाल आतंक से मुक्त होते गए।
नदी जोड़ो परियोजना से होगा कायाकल्प

सीएम ने कहा पार्वती कालीसिंध चंबल, केन बेतवा और ताप्ती नदी जोड़ो परियोजनाएं नए युग की शुरुआत है। 800 करोड की क्षिप्रा योजना से अब क्षिप्रा जल से ही स्नान होगा। गंभीर और खान नदी को जोड़कर परियोजना बनाई है। ऊपर खेती होगी और नदी का टनल बनकर सिंचाई का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Interview: दो साल पूरे होने पर सीएम मोहन का राउडी अंदाज- \“मैं जो बोलता हूं, उसे पूरा करता ही हूं, चाहे मुझे दायरे क्यों न तोड़ने पड़ें\“
विकास और सेवा के दो साल : देवड़ा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है यह दो वर्ष विकास और सेवा के रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा यह दो वर्ष विकास ओर सेवा के रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

लाड़ली बहनों को डेढ़ हजार रुपए की राशि दे रहे हैं। महिला उद्यमियों के लिए 275 करोड़ का प्रविधान किया। युवा रोजगार के लिए भी सरकार ने निर्णय लिए। पीएमसी एंबुलेंस जैसे नए प्रयोग किए। हर वर्ग के हर समाज के लिए काम करने का प्रयास किया गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com