search

बुलंदशहर में गैंग्स्टर सद्दाम गिरफ्तार, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

cy520520 2025-12-12 21:39:55 views 1057
  



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पुलिस ने गैंग्स्टर सद्दाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपित सद्दाम खेतों से ट्यूबवेल की मोटर, तार और ट्यूबवेल के कमरों से गाटर व पटरी चोरी करता है जो इश्ते गिरोह का सदस्य भी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित सद्दाम निवासी सुल्तानपुर, थाना हापुड़ देहात है। सद्दाम पर 27 अक्टूबर 2025 को गैंग्स्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। वह काफी समय से इश्ते गिरोह में सक्रिय है।

इस गिरोह के चार सदस्यों पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। गुरुवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सैदपुर रोड पर स्थित अंडरपास के पास से सद्दाम को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725