search
 Forgot password?
 Register now
search

हिमाचल से 2500 कार्यकर्ता शनिवार को रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली होंगे रवाना, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने लिखा पत्र

LHC0088 2025-12-12 23:37:17 views 1255
  

दिल्ली रैली के लिए हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने लिखा पत्र। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, शिमला। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर को होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की महारैली के लिए हिमाचल से 2500 कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। शनिवार को ही कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 14 दिसंबर को सभी को 11 बजे मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में इक्ट्ठा होने को कहा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सभी लोग यहां से अपनी पारंपरिक वेशभूषा पहनकर रैली स्थल रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल शनिवार को दिल्ली में रैली के लिए बनाई गई कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

यह बैठक हिमाचल भवन में ही आयोजित होगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें रैली की तैयारियों, किस विस क्षेत्र से कितने कार्यकर्ता आएंगे इस पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश के सभी पार्टी नेताओं, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पीसीसी, जिला व ब्लॉक के सभी पूर्व पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों,नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।  
अध्यक्ष बनने के बाद पहली रैली, ज्यादा भीड़ जुटाएंगे

विनय कुमार के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली रैली दिल्ली में होने जा रही है। रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर ले जाने का दबाव भी रहेगा। दो रोज पहले ही उन्होंने पार्टी कार्यालय में सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया था।

इस रैली के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है। हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को इन सब कमेटियों का समन्वयक बनाया गया है। पहली कमेटी मोबिलाइजेशन कमेटी है। इसमें विधायक संजय अवस्थी, भवानी सिंह पठानिया, राम कुमार चौधरी, हरदीप सिंह बाबा, हरीश जनारथा, नीरज नैयर व अजय सोलंकी शामिल हैं।

दिल्ली में रिसेप्शन कमेटी में विधायक आशीष बुटेल को संयोजक, अमित भरमौरी, विनोद जिंटा व विकास काल्टा को सदस्य नामित किया गया हैं। फूड कमेटी में विधायक केवल सिंह पठानिया को संयोजक, विधायक विवेक शर्मा के अतिरिक्त अमित नंदा व दिलदार अली भट्ट को सदस्य नामित किया गया हैं।

ट्रांसपोर्टेशन कमेटी में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को संयोजक जबकि रणजीत सिंह राणा, मनमोहन कटोच, धर्मेंद्र धामी व प्रदीप सूर्या को कमेटी का सदस्य नामित किया गया हैं।
मुख्यमंत्री आज होंगे रवाना

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी इस महा रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। वह रविवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में वह रैली की तैयारियों के सिलसिले में गठित कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री व विधायक भी शनिवार को रवाना होंगे।
हिमाचल भवन में बुकिंग बंद

दिल्ली में इस रैली में भाग लेने के लिए पूरी सरकार जा रही है। हिमाचल भवन बुक हो चुका है। इसके बाद अब बुकिंग नहीं दी जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com