search
 Forgot password?
 Register now
search

गोड्डा में 39 केंद्रों पर होगी धान की खरीदारी, किसानों को 48 घंटे में मिलेंगे पैसे

cy520520 2025-12-12 23:37:28 views 1238
  

गोड्डा में 39 केंद्रों पर होगी धान की खरीदारी



जागरण संवाददाता, गोड्डा। जिले में धान की सरकारी खरीद 15 दिसंबर से होगी । इसको लेकर जिला प्रशासन ने पैक्स व लैंपस के संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेंदु ने धान क्रय के मामले में राज्य सरकार के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार सरकार 2450 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद करेगी। किसानों को 48 घंटे के अंदर धान की एकमुश्त राशि दी जाएगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुक्रवार को डीएसओ पूर्णेंदुने सभी पैक्स व लैंप्स व एफपीओ के साथ बैठक कर इसकी रुपरेखा तय की। धान क्रय के लिए हैंड आन ट्रेनिंग भी प्रदान की गई। यह फोर जी नेटवर्क पर काम करेगा तथा सेंटर संचालक किसानों के क्रय किए धान की ऑनलाइन एंट्री करेंगे।  
धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान बेचें

डीएसओ ने जिले के किसानों से अपील है कि वे बिचौलियों के बजाय सीधे अपने नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान बेचें ताकि उन्हें सरकार के समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।  

बताया कि इस एप के माध्यम से किसान अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं भी करा सकते हैं । इसके अलावा जो किसान आनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, वे ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रज्ञा केंद्रों पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
गोड्डा में इन केंद्रों पर होगी धान की खरीद

सदर प्रखंड में धान की खरीद के लिये कुल आठ धान क्रय बनाये गए हैं। जिसमें हरगौरी के कन्हवारा व नुनबटटा , मां योगिनी नोनमाटी एफपीसी, गंगटा फसिया एफपीसी, खुशहाली सैदापूर, घाट बंका, बुढीकुरा पैक्स, बेलारी पैक्स भतडीहा में धान की खरीद के लिये क्रय सेंटर का चयन किया गया है।

वहीं पोडै़याहाट में कजरा एफपीसी, पसई पैक्स, गंगटा फसिया एफपीसी सोन्डिहा पैक्स ,सुंदरपहाडी प्रखंड में सुंदरपहाड़ी सिद्धु कान्हु पैक्स, धमनी लैंपस , बसंतराय में राहा तथा मांजर पैक्स का चयन किया गया है।  

जबकि पथरगामा में कुल आठ पैक्स का चयन किया गया है । जिसमें चिलकारा, लतौना, गंगटा कला, बोहा, महेशलिटटी, परसपानी, विशाहा, तिलकामांझी पैक्स आदि का चयन किया गया है। महगामा में नूनाजोर, करनू व सरभंगा पैक्स का चयन किया गया है।  

जबकि मेहरमा में खुशहाली, शंकरपूर, पियुषपर्व, ढोड़ा , त्रिपथा पैक्स, धनकुड़िया पैक्स, मधुरयामी पैक्स का चयन हुआ है। वहीं ठाकुरगंगटी में मोरडीहा सहित बुद्धचक, यशोधवला व ठाकुरगंगटी पैक्स का चयन किया गया है। वहीं बोअरीजोर में मात्र दो पैक्स एक राजाभिटठा तो दूसरा लोहंडिया पैक्स का चयन धान क्रय के के लिये किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com