search
 Forgot password?
 Register now
search

पटना में फायरि‍ंग कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो फिर प‍िस्‍टल का क्‍या कि‍या? जानकर हैरान हो जाएंगे

deltin33 2025-12-12 23:37:35 views 996
  

प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसपी परिचय कुमार। जागरण  



जागरण संवाददाता, पटना। Patna Crime News: जक्कनपुर के करबिगहिया इलाके से फायरिंग करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्‍शन में आ गई।  

पुलिस ने छानबीन के बाद वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पिस्टल रखने वाले उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों की पहचान रामदास पथ निवासी सोनू कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि सोनू ने फायरिंग के बाद मनोज के पास पिस्टल गिरवी रख दी थी। पुलिस ने एक पिस्टल और एक मैगजीन भी बरामद की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
25 हजार रुपये में दोस्त को दिया था हथियार

एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया गुरुवार को जक्कनपुर थाना को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था।

वीडियो के आधार पर पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई। पता चला कि वह सोनू कुमार है, जो रामदास पथ में किराये के मकान में रहता है। वह मिठाई की दुकान चलाता है।
रखने को दिया पिस्‍टल तो कर दी फायरिंग

तकनीकी अनुसंधान कर पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसके पास वह पिस्टल नहीं मिला, जिससे वह फायरिंग करते वीडियो में दिख रहा था।

उसने पिस्टल के बारे में बताया कि विकास नाम के युवक ने उसे वह हथियार रखने के लिए दिया था। इसी बीच उसने पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।

पूछताछ में उसने बताया कि मित्र मनोज से 25 हजार रुपये लिये थे। उसके एवज में गिरवी के तौर पर उसने वह पिस्टल उसके पास रख दिया। इसके बाद पुलिस मनोज के ठिकाने पर दबिश दी। उसकी निशानदेही पर पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। अब पुलिस विकास की तलाश में छापेमारी कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com