search
 Forgot password?
 Register now
search

चेन लूटी, ससुराल में छिपाई! बदायूं के लुटेरे देवेंद्र से एक गोल्ड चेन रिकवर, अब ससुर शक के घेरे में

LHC0088 2025-12-13 01:37:41 views 885
  

सीसीटीवी में कैद आरोपि‍त फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बदायूं। सर्राफा बाजार से दिनदहाड़े चेन लूटकर भागे देवेंद्र ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया। पहले नेताओं से सिफारिशें डलवाईं। जब बात नहीं बनी तो न्यायालय में जाकर सरेंडर हो गया। हालांकि इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई में फंस गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और उसे ससुराल उझानी ले गई। जहां से सोने की एक चेन बरामद हुई है। अभी दो चेन बकाया रह गई हैं। पुलिस उन्हें भी तलाश कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर के सर्राफा बाजार में 28 नवंबर को लुटेरा तीन चेन लूटकर फरार हो गया था। वह सर्राफा व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आया था और काफी देर तक चेन देखता रहा। जैसे ही उसे मौका मिला कि वहां से तीन चेन लूटकर फरार हो गया। यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

उसके आधार पर उसकी पहचान कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया निवासी देवेंद्र पुत्र नत्थू के रूप में हुई थी, जिससे पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी लेकिन वह पुलिस से बचता हुआ भाग रहा था। उसने ग्राम प्रधान से लेकर कई लोगों से मदद मांगी और नेताओं के माध्यम से पुलिस पर सिफारिशें भी डलवाईं।

पुलिस पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इससे वह पांच दिसंबर को न्यायालय में जाकर सरेंडर हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे दारोगा ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन उसी समय वकीलों ने दारोगा के ऊपर हमला कर दिया था, जिसमें दारोगा को कुछ चोटें भी आई थीं। उसी दिन न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था।

तब से कोतवाली पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे कस्टडी डिमांड पर लेने को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। शाम को उस पर मंजूरी मिल गई। इसके तहत पुलिस ने शुक्रवार सुबह आठ बजे उसे रिमांड पर लिया और सबसे पहले उसे उसकी ससुराल भवानीपुर उझानी ले गई, जहां उसने लूट के बाद चेन अपनी ससुराल वालों को देती थी।

शुक्रवार को पुलिस ने एक चेन बरामद कर ली। अभी दो चेन नहीं मिली हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। बाद पुलिस उसे उझानी सर्राफा व्यापारियों की दुकानों पर ले गई, जहां उसने चेन बेचने का प्रयास किया था। शाम चार बजे पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिश्तेदारों के पास मौजूद हैं दो चेन, पुलिस करेगी कार्रवाई

इसमें लूट का माल यानी सोने की दो चेन आरोपित देवेंद्र के रिश्तेदारों के पास हैं। पुलिस के मुताबिक वह चेन लूटने के बाद उझानी के गांव भवानीपुर अपनी ससुराल भागा था और लूट की चेन ससुराल वालों को दे दी थीं। उनमें एक चेन तो बरामद हो गई है लेकिन अभी दो चेन का पता नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि दोनों चेन उसके रिश्तेदारों के पास हैं। इससे पुलिस उसके रिश्तेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। उनमें एक चेन उसके ससुर के पास बताई जा रही है और दूसरी चेन एक ग्राम प्रधान के पास है।

  


आरोपित देवेंद्र ने अपनी ससुराल वालों को चेन दे दी थी। शुक्रवार को जब उसे रिमांड पर लिया और उसे उसकी ससुराल ले जाया गया तो वहां से एक चेन बरामद हो गई। अभी दो चेन रह गई हैं। उन्हें भी तलाश किया जा रहा है और जिसके पास भी वह चेन हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली







यह भी पढ़ें- बदायूं में बेखौफ बदमाश: ज्‍वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आया, पांच लाख की सोने की तीन चेन लेकर फरार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com