LHC0088 • 2025-12-13 02:37:02 • views 243
कोर्ट मैरिज कर पति संग मुंबई गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत।
जागरण संवाददाता, बोंगरिया (आजमगढ़)। मेंहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 19 वर्षीय तमन्ना यादव ने 25 जून 2025 को तरवां थाना क्षेत्र के होलपुर गांव निवासी भूपेंद्र यादव के साथ पल्हना मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों ने परिवार की रजामंदी से कोर्ट मैरिज भी कर लिया। कोर्ट मैरिज के बाद भूपेंद्र यादव अपनी पत्नी तमन्ना को साथ लेकर मुंबई कमाने के लिए चला गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोनों मुंबई के ठाणे में एक किराए का मकान लेकर साथ में जीवन व्यतीत करने लगे। सात दिसंबर को तमन्ना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस की सूचना पर मुबई पहुंचने के बाद विवाहिता के पिता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा ठाणे थाने में पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराया। शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव घर पहुंचा। शव देखकर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
मानपुर गांव निवासी तमन्ना और तरवां के होलपुर गांव निवासी भूपेंद्र यादव काफी दिनों से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों में मोबाइल के जरिए बातचीत भी होती थी।
इस पर परिवार के लोगों ने नाराजगी जताई तो दोनों ने एक साथ रहने की ठान ली और पल्हना मंदिर में शादी कर दी। इसके बाद दोनो परिवार की रजामंदी पर कोर्ट मैरिज भी कर कर लिया।
सात दिसंबर को तमन्ना की मौत के बाद पुलिस की सूचना पर मुंबई पहुंचे पिता बलवीर यादव ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए भूपेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। |
|