search

व्हाट्सएप पर भेजा चालान, क्लिक करते ही खाते से गायब हुए पांच लाख रुपये

Chikheang 2025-12-13 03:37:23 views 969
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। साइबर ठग ने आरटीओ चालान की एपीके फाइल वाट्सएप पर भेजकर युवक को पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

श्याम नगर के चाणक्यपुरी निवासी गौरव सेठ के अनुसार बीती पांच दिसंबर की शाम उनके वाट्सएप पर एक अनजान नंबर से आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल आई। इस फाइल को खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया।

उन्होंने अपना फोन आफ कर उसे दोबारा खोला तो उनके खाते से कई बार में पांच लाख रुपये निकलने के मैसेज आए। बैंक से जानकारी की तो पता चला कि नेट बैंकिंग से रकम निकाली गई है।

चकेरी के कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244