search

तेज रफ्तार कंटेनर ने बराती को मारी टक्कर, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम; मातम में बदली शादी की खुशियां

deltin33 2025-12-13 04:07:15 views 806
  

सड़क हादसे में बराती की मौत हो गई। जागरण



संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली गांव में ओल्ड राव होटल के निकट बुधवार सुबह
सड़क पार कर रहे एक बराती की तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ बरात से लौट रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी को एक बरात शास्त्री नगर दिल्ली से नीमका थाना गई थी। इस बरात में गाजियाबाद के शास्त्री नगर के रहने वाले ओम कुमार यादव तथा विश्वास नगर के रामकुमार त्यागी भी गए थे। वापसी में बस बुधवार सुबह लगभग पांच बजे सिधरावली स्थित ओल्ड राव होटल के पास रुकी। सभी बराती चाय-पानी व फ्रेश होने के लिए नीचे उतरे।

इसी दौरान रामकुमार त्यागी सड़क पार कर सदाबहार होटल की ओर जा रहे थे। उसी समय धारूहेड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से घायल हुए रामकुमार को लोग निजी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित फरार हो गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131