search

आगरा में हलवाई के घर से 5 लाख के जेवर और एक लाख की नकदी चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

Chikheang 2025-12-13 11:06:17 views 1208
  



जागरण संवाददाता, आगरा। हलवाई के घर के ताले तोड़कर चोरों ने गुरुवार रात पांच लाख रुपये के जेवर व एक लाख रुपये चोरी कर लिए। परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। एक चोर पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आया है। न्यू आगरा पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगला पदी के विद्या नगर में रहने वाले सरजू बघेल हलवाई हैं। गुरुवार को वह जयपुर में आयोजित शादी समारोह में काम करने गए थे। पत्नी रूमा देवी बच्चों के साथ टेढ़ी बगिया के मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात में चोरों ने घर को निशाना बनाया।

सरजू ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के चार बजे पत्नी और बच्चों के साथ घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी चेन, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र के अलावा एक लाख रुपये गायब थे। सरजू ने बताया कि पत्नी अकेली शादी समारोह में गई थीं, इस कारण जेवर नहीं ले गई थीं।

साथ ही उन्होंने मऊ रोड पर दुकान किराए पर ली है। दुकान का सामान खरीदने के लिए एक लाख रुपये घर पर रखे थे, जिन्हें चोर ले गए। सूचना पर न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर नजर आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244