search

Uttarakhand weather: पहाड़ों में छाए रहेंगे आंशिक बादल, तापमान में उछाल आने के हैं आसार

Chikheang 2025-12-13 11:06:25 views 1108
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन में तेज धूप खिल रही है और सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पर्वतीय क्षेत्रों में बदल सकता मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, कुछ इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
धूप खिली और ठंड से राहत

शुक्रवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, तड़के कई इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा भी छाया रहा। इसके बाद दिन में चटख धूप खिली और ठंड से राहत रही।
कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप रहा। पहाड़ से मैदान तक शाम को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी।
मौसम शुष्क रहने का है अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि संभव

इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल व चोटियों पर हल्की वर्षा-हिमपात के आसार हैं। अगले कुछ दिन में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।
शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून24.08.7
ऊधम सिंह नगर24.25.1
मुक्तेश्वर17.16.2
नई टिहरी16.25.0


यह भी पढ़ें- Weather Update: गुरुग्राम में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: आगरा-कानपुर में तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, गोरखपुर में छाएगी धुंध; पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244