search

ससुरालियों को अचेत कर 50 हजार रुपये और जेवरात लेकर भागी दुल्हन समेत दो गिरफ्तार, शादी की पहली रात में ही कर दिया था कांड

Chikheang 2025-12-13 14:06:19 views 961
  

चांदमारी की ज्योति एमपी में की थी शादी, बाद में वारदात कर भाग निकली। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता वाराणसी। मध्य प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को सारनाथ व शिवपुर में छापेमारी कर फरार दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं के बारे में स्थानीय लोगों से पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई फिर उन्हें अपने साथ ले गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थानाध्यक्ष शिवानंद सिसोदिया ने बताया कि गत माह नंदवेल, थाना भौगड़ी, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) के सत्य नारायण संग चांदमारी की ज्योति की शादी हुई। मध्यस्थता लेढ़ूपुर (सारनाथ) की अंतिमा व मध्य प्रदेश के रमेश ने किया था। सत्यनारायण के साथ ज्योति की विदाई हो गई। 10 दिसंबर को सत्यनारायण और उनके परिवार के नौ लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर ज्योति 50 हजार रुपये नकदी व चांदी की पैजनी लेकर भाग गई।

इसके बाद सत्यनारायण ने अपनी पत्नी ज्योति के खिलाफ थाना भौगड़ी, जिला मंदसौर में केस दर्ज कराया। मध्य प्रदेश भौगड़ी थाना मंदसौर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह सिसोदिया व कांस्टेबल धर्मेंद्र ने रमेश को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शिवपुर के चांदमारी निवासी युवती को उसके घर से एवं सारनाथ के लेढूपुर मुहल्ले से शादी में अहम भूमिका निभाने वाली अंतिमा को गिरफ्तार कर लिया। अंतिमा का पति प्रतीक राय फरार हो गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244