search
 Forgot password?
 Register now
search

मलकानगिरी हिंसा: पांचवीं बार बढ़ाया गया इंटरनेट पर बैन, डिप्टी सीएम ने सौंपी रिपोर्ट

LHC0088 2025-12-13 16:06:57 views 848
  

मलकानगिरी हिंसा। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मलकानगिरी जिले के एमवी-26 और राखालगुड़ा गांव में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक को अगले 24 घंटे के लिए और बढ़ा दिया है।

एमवी-26 और राखालगुड़ा गांवों के बीच विवाद को लेकर यह निर्णय लिया गया है। यह पांचवीं बार है, जब इंटरनेट प्रतिबंध को बढ़ाया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

मलकानगिरी जिले के एमवी-26 और राखालगुड़ा गांवों में वर्तमान में बीएनएस की धारा 163 लागू है।जिले का प्रमुख लोकपर्व ‘माल्यवंत महोत्सव 2025’ स्थगित कर दिया गया है।

साथ ही, इस अवधि के दौरान जिले में सभी यात्राओं (जुलूस/यात्रा आयोजनों) पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी मलकानगिरी के जिलाधिकारी सोमेश उपाध्याय ने दी।

इस बीच, मलकानगिरी की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी है। विभिन्न पहलुओं की समीक्षा के बाद लोकसेवा भवन में उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंहदेव और मत्स्य संसाधन मंत्री गोकुलानंद मलिक ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंत्री गोकुलानंद मलिक ने बताया कि जिला प्रशासन और दोनों समुदायों के साथ चर्चा की गई है। उसी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपी गई है। आगे जो भी उचित होगा, मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। दोनों समुदाय शांति चाहते हैं।

वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है। कई कारणों की जांच की गई है और जमीनी स्तर पर पड़ताल की गई है। दोनों समुदायों के साथ-साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी बातचीत हुई है। सभी शांति चाहते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com