search

कल नई दिल्ली में कांग्रेस की रैली में जम्मू-कश्मीर से शामिल होंगे एक हजार से अधिक कार्यकर्ता

LHC0088 2025-12-13 16:37:18 views 1267
  

जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रैली को और भी महत्वपूर्ण बना देगी। फाइल फोटो।



राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर से एक हजार से अधिक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलाल ग्राउंड में आयोजित होने वाली पार्टी की वोट चोरी के मुद्दे पर होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों में वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, अधिकांश ब्लॉक अध्यक्ष और जम्मू व कश्मीर दोनों क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने के लिए निजी वाहनों, ट्रेन और बसों सहित विभिन्न साधनों का उपयोग कर रहे हैं। बसों से जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दल को प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा रवाना करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126