search
 Forgot password?
 Register now
search

Kanpur Weather Update: पहाड़ों से बर्फीली हवा आने से सर्द रही रात, अब दिन में भी बढ़ेगी ठंडक

Chikheang 2025-12-13 16:37:17 views 1053
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। Aaj Ka Mausam: पहाड़ों से बर्फीली हवा आने से प्रदेश में कानपुर में गुरुवार की रात सबसे सर्द रही। शुक्रवार को दिन में गुनगुनी धूप निकलने से शहरवासियों को राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में कमी रहने और इसके बाद तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विक्षोभ के प्रभावी होने से 48 से 72 घंटों के बाद तापमान में तेजी से कमी हो सकती है। अगले सप्ताह से कानपुर मंडल में दिन और रात में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 92 और न्यूनतम प्रतिशत 47 रहा। उत्तर-पश्चिम दिशा से दो किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञ डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहेगा। रात के तापमान में कमी बनी रहेगी। हवा की गति भी न बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: घने कोहरे से ढकेगा गोरखपुर-आगरा शहर, शून्य दृश्यता की चेतावनी

सुबह और शाम के समय धुंध बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि धुंध और कोहरे से किसानों को सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि कोहरा बढ़ने से फसलों में कीट लगने का अंदेशा बढ़ जाता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com