search

महराजगंज में चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुआ घटना

Chikheang 2025-12-13 19:38:05 views 1105
  

घुघली में बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना।



संवाद सूत्र, घुघली। अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात चोर कमरों के ताले तोड़कर टीवी सहित लाखों रुपये के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय मकान मालिक पूरे स्वजन के साथ घर से बाहर गए हुए थे। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर बल्डीहा के बेलवा टोला निवासी निवासी रामबचन का मकान रामपुर मोड़ पर स्थित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बंद पड़े मकान में पीछे की ओर दीवार पर लगे कंटीले तार को काट कर उसी रास्ते से घर में दाखिल हो गए। अंदर बने कमरों के ताले तोड़कर घर में रखा टीवी, घरेलू सामान व अन्य कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया।

शनिवार सुबह मकान मालिक घर गए तो कमरों के टूटे ताले देख उनके होश उड़ गए उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घर में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो देखा कि चोरी की पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिख रही है, पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244