Pankaj Chaudhary: नगर निगम के पार्षद से केंद्र सरकार में मंत्री के पद तक पहुंचे पंकज चाैधरी,1989 से ही महाराजगंज में डटे

deltin33 The day before yesterday 21:38 views 578
  

भूपेंद्र सिंह चाैधरी, पंकज चाैधरी और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ



डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊः उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित सात बार के सांसद पंकज चाैधरी का नाम दिल्ली में हुई मैराथन बैठक में तय किया गया। कर्मठ पंकज चाैधरी भाजपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। सात बार के सांसद पंकज चौधरी की कुर्मियों में अच्छी पैठ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ओहदा पार्टी में हमेशा ठीक रहा है। इसी कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव में भी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया। पिछड़े समाज में इनकी मजबूत पकड़ के अलावा संगठन में इनको लेकर कभी गतिरोध सामने नहीं आया। शुरूआत से ही पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का बखूबी निवर्हन कर आगे बढ़ते चले गए। इनके विरोधी भी इनके व्यक्तित्व की सराहना करते हैं। सात बार सांसद होने के बाद भी जनता से इनकी नजदीकी कम नहीं हुई। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने में भरोसा रखते हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि अपना दल व अन्य सहयोगियों से परंपरागत कुर्मी वोट को अपने ओर आकर्षित करने में पंकज चौधरी काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

गोरखपुर के घंटाघर की हरबंश गली के अपने पैतृक आवास में 20 नवंबर 1964 में जन्मे पंकज चौधरी ने एमपी इंटर कॉलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण किया। गोरखपुर के उद्योगपति स्वर्गीय भगवती चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी के छोटे सुपुत्र पंकज चौधरी ने गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के तौर पर 1989 में राजनीति का सफर शुरू किया। 15 नवंबर 1964 में गोरखपुर के उद्योगपति परिवार में जन्मे पंकज चौधरी की शिक्षा शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई है।औद्योगिक घराने में जन्मे पंकज चौधरी ने राजनीति में कदम रखा और नगर निगम गोरखपुर में पार्षद बने और डिप्टी मेयर बने। पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने के साथ की थी। वो पार्षद के चुनाव में जीते थे। 1989 में ही गोरखपुर से कटकर महाराजगंज अलग जिला बना, जिसके बाद से पंकज चौधरी ने महराजगंज को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया।
महराजगंज के जिला पंचायत में अजेय खिलाड़ी

पंकज चौधरी राजनीति के इस सफर में महराजगंज के जिला पंचायत में वह अजेय खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। बताते चले कि महाराजगंज जिला पंचायत के अस्तित्व में आते ही पंकज चौधरी के बड़े भाई उद्योगपति स्वर्गीय प्रदीप चौधरी प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बने उसके बाद दो बार लगातार पंकज चौधरी की माता उज्ज्वल चौधरी जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी। इसके बाद जिस व्यक्ति के सिर पर पंकज चौधरी ने हाथ रखा वह जिला पंचायत का अध्यक्ष बना। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावो में पंकज चौधरी के समक्ष तमाम बाधाएं आईं, विपक्ष में रहते हुए पंकज चौधरी ने जिला पंचायत पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
पार्षद के तौर पर शुरू राजनीति का सफर

पंकज चौधरी वर्ष 1990 में ही भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य हुए। 10 वीं लोकसभा में वर्ष 1991 में महराजगंज संसदीय सीट से भाजपा के सिम्बल पर सांसद चुने गए। 11 वीं और 12 वीं लोकसभा में वर्ष 1996, 1998 में सांसद चुने गए।

यह भी पढ़ें- UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक

1999 में सपा के अखिलेश से हार मिली, 2004 में पुनः निर्वाचित हुए। 2009 में कांग्रेस के स्वर्गीय हर्षवर्धन से हार मिली। 2014 से लगातार लोकसभा के सदस्य हैं। पंकज चौधरी ने पार्टी और पार्टी ने पंकज का हाथ नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की \“कमान\“, योगी के गढ़ से विपक्ष के PDA दांव की काट

चौधरी इस बार पांचवीं बार सांसद बने। 2019 में वे फिर से सांसद बने। मोदी कैबिनेट के पहले विस्तार में उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला। 2024 में चुनाव जीते और मंत्री बने।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1110K

Threads

0

Posts

3410K

Credits

administrator

Credits
343406

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.