search
 Forgot password?
 Register now
search

चंडीगढ़ में बढ़ रहे सड़क हादसे, पार्किंग समस्या हो रही विकराल, ट्रैफिक जागरुकता का चलेगा अभियान

LHC0088 2025-12-13 22:07:41 views 1243
  

ट्रैफिक जाम के स्थानों को चिह्नित किया जाएगा।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। पार्किंग की समस्या विकराल होती जा रही है। देश के पहले प्लान सिटी की उन दिक्कतों को दूर करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। शहर की सामाजिक संस्था सेवा ही संकल्प ने यह बीड़ा उठाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेवा ही संकल्प संस्था अपने इस अभियान में शहर के हर वर्ग को शामिल करेगी। संस्था के प्रमुख मनोज कुमार चंदेल के अनुसार इस अभियान में शहर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी एवं प्राइवेट ऑफिस, व्यापार और उद्योग संगठन शामिल किए जाएंगे। इसके साथ साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूत बनाने के लिए संस्था ट्रैफिक पुलिस का भी सहयोग करेगी।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार पूल पर फोकस

शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सबसे पहले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लोगों को कार पूल पर फोकस करने को कहा जाएगा।

इसके लिए शहर के बड़े प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों की मदद ली जाएगी। स्कूलों के माध्यम से पैरेंट्स से अपील की जाएगी कि वह बच्चों के लिए प्राइवेट वाहन के बजाय स्कूल बस का प्रयोग करें या पेरेंट्स आपस में मिलकर कार पूल करें।
जाम के स्थानों की चिह्नित करेंगे

सेवा ही संकल्प संस्था अपने सदस्यों और ट्रैफिक एक्सपर्ट की मदद से उन स्थानों की पहचान करेगी जहां सबसे अधिक जाम लग रहे है। ऐसी जगह में जाम के कारण और उनके समाधान पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए संस्था शीघ्र ही प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर ट्रैफिक को लेकर अपना विजन प्लान सौंपेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com