search
 Forgot password?
 Register now
search

Uttarakhand: पिता ने एयरफोर्स से रिटायर्ड, भाई मराठा रेजिमेंट में कैप्टन; अब रोहित बने सेना में लेफ्टिनेंट

deltin33 2025-12-13 23:08:06 views 622
  

माता कुसुम ध्यानी और पिता कांता प्रसाद ध्यानी एवं भाई रजत ध्यानी के साथ लेफ्टिनेंट रोहित ध्यानी।



संवाद सूत्र, जागरण, धुमाकोट (पौड़ी) : पौड़ी जनपद के नैनीडांडा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम उड़ाखेत-डूंगरी निवासी रोहित ध्यानी शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी ( आइएमए ) में पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना का अंग बने हैं। वह सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।रोहित ध्यानी की इस सफलता पर उनके अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पिता वायुसेना से सेवानिवृत्त

सेना में अफसर बने रोहित ध्यानी के पिता कांता प्रसाद ध्यानी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक काशीपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, उनकी माता कुसुम ध्यानी एक निजी विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
भाई मराठा रेजिमेंट में कैप्टन

लेफ्टिनेंट रोहित ध्यानी के बड़े भाई रजत ध्यानी वर्तमान में 24 मराठा रेजिमेंट में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। रोहित ने कक्षा पांच तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय बड़ोदरा, गुजरात से की।
सैनिक स्कूल से की पढ़ाई

इसके बाद कक्षा छह से 12 वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल से की। 12वीं पास करने के बाद उनका चयन एनडीए में हो गया था।
आइएमए में लिया प्रशिक्षण

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में रोहित ध्यानी ने प्रशिक्षण लिया। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वह सेना का हिस्सा बन गए।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 1, 2, 3, 4, 5... थलसेना प्रमुख ने IMA में युवा अफसरों संग लगाए पुश अप, सैन्य अधिकारियों में भरा जोश

यह भी पढ़ें- Indian Military Academy: भारतीय सेना को मिले 491 युवा सैन्य अफसर, थल सेनाध्यक्ष ने ली परेड की सलामी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com