search
 Forgot password?
 Register now
search

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुल से यमुना नदी में गिरने से मजदूर की मौत, DFC रेलवे ब्रिज पर कार्य करते समय पैर फिसला था

deltin33 2025-12-13 23:37:46 views 536
  

प्रयागराज के करेहंदा में यमुना नदी में डूबे युवक के गमगीन परिवार के लोग व सहकर्मी। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के करेहंदा में डीएफसी रेलवे ब्रिज पर कार्य करते समय शुक्रवार शाम एक मजदूर का पैर फिसल गया, जिससे वह यमुना नदी में गिर गया। साथी मजदूरों ने उसे खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करेली पुलिस ने गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ के जवानों को लगाया, तब जाकर दोपहर में उसका शव बरामद हो सका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
डीएफसी रेलवे ब्रिज पर काम करते समय हादसा

कौशांबी जनपद के पिपरी थानांतर्गत मखऊपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप यादव पुत्र बृजेश यादव मजदूरी करता था। इन दिनों वह करेली क्षेत्र में करेहंदा व सैदपुर गांव के बीच बने डीएफसी रेलवे ब्रिज पर नटबोल्ट कसने आदि के काम में लगा था। शुक्रवार शाम वह ब्रिज पर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ब्रिज से नीचे यमुना नदी में गिर गया।
साथी मजदूरों ने संदीप की नदी में तलाश की

संदीप यादव को नदी में गिरता देख साथी मजदूरों ने हल्ला मचाया तो अन्य श्रमिक भी वहां आ गए। कुछ मजदूर तैरना जानते थे और उन्होंने संदीप की नदी में तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना उसके स्वजन को मिली तो वह भी बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।
एसडीआरएफ ने शव बरामद किया

करेली पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने गोताखोरों से बात की, जिस पर रात होने के कारण नदी में उतरने से मना कर दिया गया। शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ के जवानों को लगाया गया। दोपहर में एसडीआरएफ ने संदीप का शव ब्रिज से कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया।
क्या बोले करेली थाना प्रभारी

थाना प्रभारी करेली आशीष सिंह का कहना है कि दोपहर में संदीप का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। शुक्रवार शाम डीएफसी रेलवे ब्रिज पर काम करते समय पैर फिसलने से वह यमुना नदी में गिर गया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com