search

बीकानेर में नर्सिंगकर्मी ने प्लास्टर के दौरान छोड़ दी सर्जिकल ब्लेड, पांच दिन तड़पता रहा बच्चा

Chikheang 2025-12-14 04:07:59 views 1055
  

बीकानेर में नर्सिंगकर्मी ने प्लास्टर के दौरान छोड़ दी सर्जिकल ब्लेड (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में बीकानेर के सरकारी पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी की लापरवाही का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने ढ़ाई साल के एक बच्चे के पैर पर प्लास्टर करते समय सर्जिकल ब्लेड छोड़ दी।

ब्लेड पैर में छोड़े जाने से बच्चा पांच दिन तक तेज दर्द से तड़पता रहा। स्वजन शनिवार को बच्चे को एक निजी अस्पताल में ले गए तो वहां जांच के बाद पता चला कि उसके पैर के अंदर चार सेंटीमीटर की सर्जिकल ब्लेड रह गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नर्सिंगकर्मी ने की लापरवाही

इससे बच्चे के पैर में जगह-जगह घाव हो गए। इस पर निजी अस्पताल में बच्चे के पैर के अंदर से सर्जिकल ब्लेड बाहर निकाली गई। जानकारी में आया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने प्लास्टर करने का जिम्मा नर्सिंगकर्मी को सौंप दिया था।

नर्सिंगकर्मी ने ही लापरवाही से प्लास्टर करते समय सर्जिकल ब्लेड पैर के अंदर छोड़ दी। बच्चे के दादा मोहम्मद आयूब ने इस संबंध में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से शिकायत की है।

ऑनलाइन क्लासेज, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम... दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बाद एक्शन में सरकार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244