search
 Forgot password?
 Register now
search

Ranchi का कांके शिमला से भी अधिक ठंड, पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पर

deltin33 2025-12-14 05:06:39 views 1116
  

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार घट बढ़ रहा है।



जागरण संवाददाता, रांची । राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार घट बढ़ रहा है। कभी ठंड की कनकनी तो कभी गुलाबी धूप का आनंद। रांची का तापमान देश के कई ठंडे प्रदेशों से भी कम हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रांची का 5.2 डिग्री, मैक्लुिस्किगंज का 4.5 डिग्री और कांके का 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बता दें कि निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर का असर लगातार जारी है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं का लगातार बढ़ रहा प्रभाव

उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले तीन दिनों यानी 14, 15 और 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

इसके बाद अगले दो दिनों यानी 17 और 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 19 दिसंबर तक पूरे राज्य में सुबह और देर रात कोहरा या धुंध का असर और बाद में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आगामी दिनों तापमान में वृद्धि होने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में कनकनी में कोई कमी नहीं आएगी।

बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिमी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में भी कनकनी बढ़ने लगी है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है।

शनिवार को कांके का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, मैकलुस्किगंज का अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। कांके क्षेत्र में शीतलहर ने दस्तक दे दी है।

तापमान में आई इस गिरावट के कारण सुबह और रात में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में वर्षा शून्य दर्ज की गई, जिससे वातावरण में शुष्कता बनी हुई है। अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग अलाव, ऊनी वस्त्रों तथा गर्म पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
कांके में पारा 3.6 डिग्री पर पहुंचा

कांके में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे इस क्षेत्र में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।

सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं लोग ठंड से बचाव के लिए घरों में दुबके नजर आए। क्षेत्र में लगातार गिरते तापमान ने आमलोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है।

सुबह के वक्त ठंड सबसे अधिक सताती दिखी। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।

हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 20 दिसंबर के बाद एक बार फिर ठंड का असर तेज हो सकता है और शीतलहर जैसी स्थिति लौट सकती है। लगातार ठंड के बीच कई क्षेत्रों में कोहरे का असर भी देखने को मिला है।

ठंड बढ़ने से पानी जमने जैसी स्थिति बनने लगी है, जिससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम अलाव या हीटर का सहारा लेने तथा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com