search

भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, बनाया सबसे अधिक पोस्टर प्रदर्शित करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड

deltin33 2025-12-14 06:37:20 views 1252
  

पुणे बुक फेस्टिवल।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने सबसे अधिक पोस्टर प्रदर्शित करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सबसे अधिक पोस्टर प्रदर्शित करने की श्रेणी में नया विश्व रिकार्ड पुणे में बनाया गया।

गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। गिनीज व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने कहा, भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
आयोजकों ने क्या बताया?

आयोजकों ने बताया कि फर्ग्यूसन कॉलेज में आयोजित पुस्तक महोत्सव के दौरान जनजातीय शब्दों को दर्शाते हुए 1,678 पोस्टर प्रदर्शित कर यह रिकार्ड बनाया गया। इसके साथ ही फरवरी 2025 में अमेरिका में बना 1,365 पोस्टर का पिछला रिकार्ड टूट गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि सबसे अधिक पोस्टर प्रदर्शन का विश्व रिकार्ड पुणे में 12 दिसंबर को पुस्तक महोत्सव, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी और आरआईएसई फाउंडेशन ने बनाया।
\“भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि\“

आयोजकों ने कहा कि यह रिकॉर्ड आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि है, जिनके जीवन और कार्यों पर महोत्सव में एक विशेष मंडप के माध्यम से उजागर किया जा रहा है।

महोत्सव के संयोजक राजेश पांडे ने कहा, आदिवासी समाज और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बिरसा मुंडा के योगदान को याद करने के लिए समर्पित बिरसा मुंडा दीर्घा स्थापित की गई है। इस पहल के तहत आदिवासी शब्दावली वाले पोस्टर प्रदर्शित करके गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाया गया।

यह भी पढ़ें: खिलौना नहीं ये जानवर है... दुनिया का सबसे छोड़ा घोड़ा देखा क्या, वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ नाम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131