search
 Forgot password?
 Register now
search

Punjab Weather: पंजाब में धुंध का अलर्ट, वायु गुणवत्ता गिरी, जानें रात का तापमान क्यों बढ़ रहा

deltin33 2025-12-14 12:06:30 views 895
  

अमृतसर में सुबह के समय छाए बादल।  



जागरण संवाददाता, अमृतसर । पंजाब में बीते 24 घंटों में बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री तक नीचे गिर गया है। अनुमान है कि आज रविवार भी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते दिन ठिठुरन भरा रहने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम में आ रहे बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। अमृतसर में वायु गुणवत्ता रेड अलर्ट तक पहुंच गई है। जबकि अन्य जिलों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ा हुआ पाया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य में धुंध को लेकर भी अलर्ट जारी है। राज्य के 13 जिलों में ये अलर्ट जारी किया गया है, जो अगले 48 घंटे तक रहने वाला है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध हो सकती है।

अगर इस दौरान इन जिलों में बादल छाए तो धुंध  का असर कम देखने को मिलेगा।

बादल छाने से बनी हीटलॉक की स्थिति

राज्य में अलर्ट के बावजूद रात का तापमान बढ़ रहा है,  लेकिन दिन के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दिन का तापमान 1.8 डिग्री तक गिरा, जबकि रातों कर स्थिति इससे उलट है। विशेषज्ञों के अनुसार ये स्थिति राज्य के ऊपर छाए बादलों के कारण है। इसे हीटलॉक कहते हैं।

हीटलॉक की स्थिति में बादल कवर का कार्य करते हैं। रात के समय गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठा पाती और तापमान में अधिक बदलाव नहीं होता। इसके उलट दिन के समय धूप नहीं खिलती और लोगों को ठिठुरन महसूस होती है।

शनिवार 2 डिग्री तक बढ़ा तापमान

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। सबसे कम तापमान लुधियाना में 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राज्य में दिन का तापमान फरीदकोट में 25.6 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया है।

वायु गुणवता बिगढ़ी, अमृतसर में एक्यूआई 300 पार

मौसम में परिवर्तन के बीच वायु गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिली है। प्रदूषण विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार 316 दर्ज किया गया। जबकि बठिंडा में एक्यूआई 125, बठिंडा में 125,   जालंधर 119, खन्ना 188, लुधियाना 133, मंडी गोबिंदगढ़ 122 और पटियाला में 182 दर्ज किया गया है।

जानें आज कैसा रहेगा प्रमुख शहरों में मौसम

अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 11 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com