जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर इलाके में शनिवार रात पार्टी में डांस करने को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ गया एक ने चाकू निकालकर दूसरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। विशाल ऑटो चलाता था। वारदात के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुट गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |