search

गुवाहाटी विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल, लिस्ट में हैं बड़े-बड़े नाम

cy520520 2025-10-6 05:36:33 views 1275
  गुवाहाटी विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसरों ने दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल होकर देश को गौरवान्वित किया है। अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने इन विज्ञानियों की सूची तैयार की है।

दुनिया के नामी विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रोफेसर भूपेंद्र नाथ गोस्वामी, रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रदीप फुकन और गणित विभाग के प्रोफेसर बिपन हजारिका की अनुसंधान के प्रति लगन और अब तक के उनके करियर में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए इस सूची में शामिल किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



गौरतलब है कि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की तरफ से हर साल ये रैंकिंग तैयार की जाती है। इसे तैयार करने का मानदंड काफी सख्त है और विज्ञानियों को कई पैमानों पर खरा उतरना होता है। इन मानदंडों में साइटेशन मीट्रिक्स, एच-इंडेक्स, को-आथरशिप-एडजस्टेड एचएम इंडेक्स, आथरशिप पोजीशन साइटेशन और सी-स्कोर नाम के एक कंपोजिट इंडिकेटर शामिल हैं।
2025 की लिस्ट में भारतीय वैज्ञानिक शामिल

2025 की सूची में भारतीय विज्ञानियों के शामिल होने से स्पष्ट है कि देश में शोध का क्षेत्र काफी विस्तृत है। देश में एकल वर्षीय श्रेणी में 6239 शोधकर्ता और करियर पर्यंत श्रेणी में 3372 शोधकर्ता शामिल हैं। गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति नानी गोपाल महंत ने कहा कि यह मान्यता विश्वविद्यालय और असम के लिए काफी गर्व की बात है। यह हमारे संकाय के समर्पण, नवाचार और वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।



बंगाल की जेलों में सबसे ज्यादा विदेशी कैदी, NCRB रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725